1 घंटा पहले छुट्टी’, छत्तीसगढ़ सरकार ने रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारियों के लिए जारी किया आदेश

‘रायपुर। रमजान का महीना मुस्लिमों के लिए बहुत ही खास होता है. इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं. अब रमजान के महीने में छत्तीसगढ़ सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है. छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से नया आदेश जारी करते हुए बताया गया है कि रमजान में शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को 1 घंटा पहले छुट्टी की अनुमति दे ही है.अब छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले की वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज ने सराहना की है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर जाति, धर्म, पंथ व समाज की आस्था का सम्मान करती है. ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की सोच को दर्शाता है. इस फैसले के बाद सरकार का मत साफ कि धार्मिक स्वतंत्रता और काम के बीच संतुलन साधा जाए. ताकि कर्मचारी अपनी आस्था का भी पालन करें और कामकाज भी दुरुस्त तरीके से हो सके. आने वाले समय में हो सकता है दूसरे समुदायों के लिए भी छत्तीसगढ़ सरकार इस तरह का फैसला जारी करे। छत्तीसगढ़ के मुस्लिम समाज ने भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील मुख्यमंत्री की जितनी तारीफ की जाए कम है।




