छत्तीसगढ़

राजधानी में ध्वनि प्रदूषण के मुद्दे को लेकर रायपुर उत्तर विधानसभा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, रायपुर नगर को ज्ञापन सौंपा।

ADs

रायपुर। राजधानी में ध्वनि प्रदूषण के मुद्दे को लेकर रायपुर उत्तर विधानसभा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, रायपुर नगर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एनएसयूआई के विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बाजपाई के नेतृत्व में दिया गया।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि थाना तेलीबांधा क्षेत्र में संचालित Piano Project और Rasta Restaurant तथा नवा रायपुर स्थित Else Where Cafe सहित अन्य खुले क्षेत्र में संचालित क्लब एवं रेस्टोरेंट द्वारा रात्रि 10 बजे के बाद भी तेज ध्वनि में डीजे एवं संगीत का संचालन किया जा रहा है। इसे सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों एवं Noise Pollution (Regulation and Control) Rules, 2000 का उल्लंघन बताया गया है।एनएसयूआई के पदाधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार के ध्वनि प्रदूषण से स्थानीय निवासियों, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को असुविधा हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।श्री बाजपाई ने कहा है कि रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। इसके अलावा क्षेत्र में नियमित निगरानी की भी मांग की गई है।एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संगठन आम नागरिकों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा।इस दौरान एनएसयूआई ज़िला सचिव खुशराज ढील्लन, महाविद्यालय अध्यक्ष अनिकेत महतो, महासचिव साहिल राजा एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button