News
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने गृह प्रवेश में अपनी उपस्थिति देकर शुभकामनाएं दी।




भोजपुरी समाज के सम्मानित सदस्य रंजय सिंह के गृह प्रवेश समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने सादर उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज बिरगांव के सक्रिय सदस्य रंजय सिंह को भोजपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुक्तिनाथ पांडे सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्यों ने भी हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में भोजपुरी समाज के अनेक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस पावन अवसर को उल्लासपूर्वक मनाया।