भारतमनोरंजन

बॉर्डर 2 ने पहले वीकेंड पर बना लिए ये 5 रिकॉर्ड, जवान से पीछे पर गदर 2 को पछाड़ा

ADs

बॉर्डर 2 फिल्म की दहाड़ बॉक्स ऑफिस पर गूंज रही है। ठीकठाक ओपनिंग के बाद वीकेंड और 26 जनवरी ने इसके कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा किया। ट्रेड एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि सनी देओल, वरुण धवन स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 को 26 जनवरी तक करीब 70 लाख लोग देख चुके हैं। बॉर्डर 2 ने साल 2026 को बढ़िया शुरुआत दी है। रिलीज के 4 दिनों के अंदर बॉर्डर 2 ने ये 5 रिकॉर्ड बनाए हैं।

गणतंत्र दिवस पर दूसरी बड़ी ओपनिंग

बॉर्डर 2 ने पहले दिन 32.10 करोड़ के आसपास कमाई की। जनवरी में रिलीज हुई फिल्मों की ओपनिंग कमाई के मामले में यह दूसरे नंबर पर है। रिपब्लिक डे वीकेंड की बात करें तो बॉलीवुड की टॉपर शाहरुख खान की पठान है। इसने ओपनिंग डे पर 55 करोड़ कमाए थे। दूसरा नंबर बॉर्डर 2 का है।

2026 का पहला 100 करोड़

बॉर्डर 2 साल 2026 की पहली फिल्म है जो 3 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर गई। 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 रिलीज हो रही है। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजरें हैं।

गदर 2 से इस मामले में आगे

बॉर्डर 2 ने पहले संडे लंबी छलांग लगाई। तीसरे दिन इसकी कमाई 57.20 करोड़ नेट तक पहुंच गई। गदर 2 का पहला संडे 51.70 करोड़ रुपये था।

एक्टर्स के करियर को फायदा

सनी देओल के करियर की यह सेकंड बेस्ट ओपनिंग है। गदर 2 ने पहले दिन का नेट कलेक्शन 40 करोड़ के आसपास था। हालांकि बॉर्डर 2 वरुण धवन, अहान शेट्टी और सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन चुकी है।

ओपनिंग वीकेंड में 8वीं पोजिशन

बॉर्डर 2 ने अपने पहले वीकेंड में नेट 121 करोड़ के आसपास कमाई की है। ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओरिजिनल हिंदी फिल्म्स की लिस्ट में यह आठवें नंबर पर है। नंबर 1 पर जवान है जिसने 175 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button