छत्तीसगढ़

8 दिवसीय 1008 सिद्धचक्र आराधना विधान सन्मति नगर दिगम्बर जैन मंदिर फाफाडीह मे प्रारम्भ

ADs ADs

रायपुर : सन्मति नगर दिगम्बर जैन मंदिर फाफाडीह मे आज मंगलवार 24 फरवरी 2026 से गुरुवार 04 मार्च 2026 तक 108आचार्य श्री विशुद्ध सागर महामुनिराज के परम् प्रभावक सुशिष्य 108श्री विशुद्ध सागर जी महाराज एवं श्री कौशल्य सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में होने वाले शास्वत महापर्व अष्टान्हिका के अवसर पर आयोजित श्री 1008 सिद्धचक्र विधान की महाआराधना का आठ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज प्रातः 6: 45 बजे से जिन आज्ञा, गुरु आज्ञा, घटयात्रा, ध्वजारोहण, मंडल शुद्धि, अभिषेक, शांतिधारा, आचार्य नित्यण, स्थापना, सतीलेखन, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडल प्रतिष्ठा, आदि धार्मिक क्रियाओं के साथ हुआ। शाम 6:30 बजे: मुनिश्री के सानिध्य में णमोकार चालीसा,आरती, भैया जी के प्रवचन के साथ संपन्न हुई lउक्त जानकारी दिगम्बर जैन खण्डेलवाल पंचायत के अध्यक्ष अरविंद बड़जात्या ने दी ।पंचायत के प्रचार सचिव अतुल गोधा ने बताया की प्रदेश की खुशहाली, विकास और प्रगति के लिए दिनांक 25 फरवरी से 3 मार्च 2026,तक प्रतिदिन प्रातः 6:45 बजे: मंगलाचरण, अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान, मुनि श्री के प्रवचन एवं आहारचर्या होगी तथा बुधवार 4 मार्च 2026, को प्रातः 6:30 बजे, मंगलाचरण, अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान, मुनिश्री के प्रवचन, रत्नत्रय पूजन, विसर्जन के साथ समापन होगा इस विधान मे अन्य आठ प्रमुख इंद्र एवं इंद्र इंद्राणी का चयन किया गया l विधान विधिसम्मत संपन्न कराने में विशेष सहयोगी ब्रह्मचारी पवन भैया, पंडित अजीत शास्त्री एवं पंडित नितिन जैन रहेंगे lअतुल गोधा ( जैन )91112 10123

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button