छत्तीसगढ़
राजधानी के ताजनगर में तलवार लहराया, 3 बदमाश गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के ताजनगर में तलवार लहराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार किए गए है। 05 मार्च को कुछ व्यक्तियों के द्वारा ताजनगर क्षेत्र में तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमका कर आतंकित करने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर थाना सिविल लाईन के द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्यवाही की जा रही है। आरोपी:
01. अरबाज खान पिता शेख जमलुद्दीन उम्र 24 साल पता तक नगर पंडरी पुलिस चौकी के पास थाना सिविल लाइन
02. दुर्गेश साहू उर्फ़ जरहा पिता देवानंद साहू उम्र 26 साल पता काली नगर पुलिस चौकी के पास थाना सिविल लाइन
03. नंदन राय पिता स्वर्गीय अमल कृष्ण राय उम्र 40 साल पता पंडरी गांधीनगर चंद्राकर किराना स्टोर के पास थाना सिविल लाइन




