महावीर जन्म कल्याणक मनाया गया

रायपुर। कचना ,अमलतास रेसीडेंसी स्थित श्री मुनीसुब्रत नाथ दिगम्बर जैन मंदिर में जैन सम्प्रदाय के अंतिम तीर्थंकर ” वर्तमान शाशन नायक ” वीर प्रभु महावीर का जन्म कल्याणक बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया. भाई सुरेश मोदी के मार्गदर्शन में प्रात: 7:30 बजे श्री जी को पाण्डुक शीला में विराजित कर जलाभिषेक,वृहत्त शान्ति धारा के पश्चाताप देव, शास्त्र एवं गुरु की संगीतमय पूजा सम्पन्न हुई. तत्पश्चात श्री महावीर विधान किया गया. उपरोक्त जानकारी मंदिर के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने दी. प्रतिदिन होने वाले स्वाध्याय के दौरान भाई मोदी ने कहा की महावीर जयंती का वास्तविक अर्थ केवल शोभा यात्राएं, उत्सव या ओपचारिक अनुष्ठान नहीं है. यह दिन आत्म समीक्षा और आत्म परिवर्तन का अवसर है. हमे स्वयं अपने आप से पूछना चाहिए कि क्या हम अपने जीवन में सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और सहिष्णुता जैसे मूल्यों को स्थान दे पा रहे हैं ?यदि नहीं, तो महावीर जयंती का उत्सव अधूरा रह जाएगा. महावीर जयंती का संदेश स्पस्ट है- अपने अंदर के महावीर को पहचाने. अपने विचारों को उन्नत बनाए, अपने आचरण को पवित्र कीजिए और जिवन को मानवीय मूल्यों से आलोकित कीजिए यही भगवान महावीर को वास्तविक रूप से वंदन…नमन होगा और यहि समाज तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करेगा…




