विश्व

ईरान-अमेरिका इजराइल युद्ध में चेचन लड़ाके ईरान की मदद को सामने आए, ट्रंप को चुनौती देते हुए जिहाद की दी धमकी

ADs

ईरान – अमेरिका इजराइल युद्ध में चेचेन्या के विद्रोहियों ने ईरान के समर्थन में मध्य पूर्व संघर्ष में शामिल होने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिका ईरान के खिलाफ जमीनी हमला करता है, तो वे भी इस संघर्ष में शामिल होंगे। चेचेन विद्रोहियों का नेतृत्व रमजान कादिरोव करते हैं, जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी हैं। उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की लड़ाई को एक धार्मिक लड़ाई करार दिया है। चेचेन लड़ाकों ने कहा है कि वह अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जिहाद के लिए भी तैयार हैं। उनकी ये धमकी तब आई है, जब अमेरिका ने मध्य पूर्व में बड़ी संख्या में सैनिकों और हथियारों को तैनात किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को जमीनी हमले की चेतावनी भी दे रहे हैं। रमजान कादिरोव के वफादार माने जाने वाले चेचेन लड़ाकों ने ईरान के प्रति समर्थन जताया है। चेचेन लड़ाकों ने कहा है कि अगर अमेरिका जमीनी हमला करता है, तो वे भी इस युद्ध में शामिल होंगे। इससे मध्य पूर्व में संकट के और ज्यादा गहराने का खतरा बढ़ सकता है है। चेचेन लड़ाकों ने रूस-यूक्रेन युद्ध में भी हिस्सा लिया था। इन्होंने यूक्रेनी जमीन पर कई बड़े अभियानों को भी अंजाम दिया था। इसके बदले में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेचेन लड़ाकों के मुखिया रमजान कादिरोव का आभार भी जताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button