ईरान ने इराक में अमेरिकी ठिकानों पर किया जबरदस्त हमला, फाइटर जेट मार गिराने का भी दावा

मिडिल ईस्ट जंग का आज (3 अप्रैल) को 35वां दिन है. ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का फाइटर जेट मार गिराया. हालांकि अमेरिका ने ईरान को झूठा करार दे दिया. अमेरिका-ईरान युद्ध घातक मोड़ पर पहुंच गया है और यह फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा.ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया था. उन्होंने कहा, ‘अमेरिका की रक्षा के लिए ऑपरेशन फ्यूरी जारी रहेगा. हम लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ईरान को उसके गलत काम की सजा मिली है, वह खतरनाक मिसाइल बनाना चाहता था.ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार बदलते रुख से अमेरिका समेत दुनियाभर में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. ईरान युद्ध (Iran War) पर लगातार बदलते रुख को लेकर ट्रंप को सोशल मीडिया पर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. कुछ लोग उनका मजाक उड़ाते हुए ‘ट्रंप ऑलवेज चिकन्स आउट (टैको)’ यानी ट्रंप दबाव के चलते अपने फैसले वापस ले लेते हैं या टाल देते हैं जैसे हैशटैग के तहत पोस्ट कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनके विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध का अंत बहुत जल्द हो सकता है. ट्रंप ने इससे पहले ईरान को धमकी दी थी कि अगर वह 15 सूत्रीय अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता है तो तेहरान पर हमले तेज किए जाएंगे. इसके लिए ट्रंप ने पहले 5 दिन का समय दिया था और फिर 10 दिन का. वहीं ने पहली बार कबूल किया है कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी अभियानों ने देश की क्षमताओं को बुरी तरह कमजोर कर दिया है.इस बीच डेली टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ईरान के खिलाफ अमेरिका सैन्य कार्रवाई में अमेरिका की मदद नहीं करने के बाद यूएस नाटो से बाहर निकलने पर विचार कर रहा है. उन्होंने नाटो को कागजी शेर बताया।




