छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीखा संगठन और सेवा का मंत्र, जवाहर नगर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान का संपन्न

ADs

रायपुर | भारतीय जनता पार्टी के जवाहर नगर मंडल (रायपुर) द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान – 2026’ का आज गरिमामय समापन हुआ। इस वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक मजबूती और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रशिक्षण दिया गया।जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल एवं मीडिया प्रभारी श्री प्रणीत जैन ने बताया कि इस महाभियान की शुरुआत 4 अप्रैल को सुबह 10 बजे हुई थी। पहले दिन कुल 6 सत्र आयोजित किए गए, जिसमें अनुभवी वक्ताओं ने विभिन्न सांगठनिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। रात्रि में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन संध्या का आयोजन हुआ। विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि विश्राम कर उत्साहवर्धन किया।आज 5 अप्रैल को प्रशिक्षण की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे संघ शाखा, योग एवं सामूहिक प्रार्थना से हुई। इसके पश्चात प्रमुख सत्र संपन्न हुए:सप्तम सत्र: ‘छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर विषय पर मुख्य वक्ता श्री चंद सुंदरानी जी ने प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर पर प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता श्री राजेश पांडे जी ने की।अष्टम सत्र: अपने सरकार की उपलब्धियां’ एवं क्रियान्वयन विषय पर श्री सूर्यकांत राठौड़, श्रीमती कृतिका जैन एवं श्री केदार नाथ गुप्ता जी ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की। इसकी अध्यक्षता श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा ने की।प्रशिक्षण की प्रभावशीलता जाँचने हेतु कार्यकर्ताओं के लिए एक ऑनलाइन परीक्षा भी आयोजित की गई जिसमें सभी ने भाग लिया । समापन सत्र में सभी ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। कार्यक्रम के कुशल मंच संचालन हेतु श्री अश्वनी विश्वकर्मा जी का मंडल के पदाधिकारियों द्वारा विशेष सम्मान किया गया। अंत में मंडल अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल ने आभार व्यक्त किया और सामूहिक सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।सूचनादाता:प्रणीत जैनमीडिया प्रभारी, जवाहर नगर मंडल (रायपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button