छत्तीसगढ़

लक्ष्मण, हितेश व महादेव मैच जीतकर अगले दौर में

ADs
  • स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले शुरू

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 के तहत आयोजित स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को 6 मैच में से 3 मैच खेले गए और 3 मैच में वॉकओवर दिया गया। नॉकआउट दौर के इस चरण में खिलाड़ियों के हर चाल निर्णायक साबित हो रही है, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक बन गए हैं।आज खेले गए पहले मुकाबले में लक्ष्मण लेखवानी और पुरुषोत्तम मनहर के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई शानदार चालें चलीं। यह मैच लंबे समय तक बराबरी पर रहा, किंतु एंडगेम में लक्ष्मण लेखवानी ने संयमित खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम की।दूसरे मैच में संदीप वर्मा और हितेश मेहता आमने-सामने थे। दोनों खिलाड़ियों ने संतुलित शुरुआत की। दोनों खिलाड़ियों के बीच करीब घंटे भर तक शह-मात का खेल हुआ। अंततः सटीक चालों के दम पर हितेश मेहता ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।वहीं तीसरा मुकाबला नरेंद्र बंगाले और महादेव तिवारी के बीच हुआ। शुरुआती बढ़त लेने के बावजूद नरेंद्र बंगाले दबाव नहीं बना सके और महादेव तिवारी ने शानदार चाल चलते हुए मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने पहुंचे और मैच का आनंद लिया। मैच के निर्णायक विजय मिश्रा, शंकर चंद्राकर व सुखनंदन बंजारे रहे।*आज के मैच*सभी मैच दोपहर 1 बजे से खेले जाएंगे।1. कौशल तिवारी और बमलेश्वर सोनवानी के बीच।2. गुड्डू बैरागी और संजय शुक्ला के बीच।3. प्रशांत शर्मा और शिवम दुबे के बीच।4. चंदन साहू और प्रदीप चंद्रवंशी के बीच।5. प्रकाश शर्मा (सीनियर) और संदीप पुराणिक।6. विनय घाटगे और राहुल जैन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button