टीकम वर्मा व विकास शर्मा क्वार्टरफाइनल में**0 राजेंद्र, महादेव, लक्ष्मण व अमृतेश्वर अगले दौर में

***0 रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2ः स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता रोमांचक मोड़ पर**रायपुर।* रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 के तहत आयोजित स्व. योगेश यदुस्मृति शतरंज प्रतियोगिता में नॉकआउट दौर के मुकाबले रोमांचक मोड़ पर पहुंच गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को खेले गए मैच में टीकम वर्मा ने संदीप तिवारी को पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। अन्य मैच में विकास शर्मा ने वॉकओवर के जरिए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं राजेंद्र निगम, महादेव तिवारी, लक्ष्मण लेखवानी व अमृतेश्वर सिंह ने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।अंतिम दौर के पहले मैच में टीकम वर्मा और संदीप तिवारी ने संयमित ढंग से की। शुरुआती चालों में दोनों खिलाड़ियों ने अपने मोहरों से संतुलित चाल चलते हुए स्थिति को मजबूत करने का प्रयास किया। मिडिल गेम में संदीप तिवारी ने आक्रामक रणनीति अपनाई, लेकिन टीकम वर्मा ने धैर्य और सूझबूझ के साथ हर चाल का सटीक जवाब दिया। अंतिम समय में टीकम वर्मा ने प्रभावी संयोजन के जरिए बढ़त बनाते हुए मैच पर पकड़ मजबूत कर ली और अंततः जीत अपने नाम कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। नॉकआउट दौर के अन्य मुकाबलों में भी रोमांच चरम पर रहा। राजेंद्र निगम और मनोज नायक के बीच शह-मात का काफी लंबा खेल चला। आखिरकार राजेंद्र निगम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। इसी तरह महादेव तिवारी ने हितेश मेहता को कड़े संघर्ष के बाद परास्त किया। वहीं अमृतेश्वर सिंह ने स्टार जैन को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अन्य मैच में लक्ष्मण लेखवानी को वॉकओवर मिला।प्रतियोगिता के नॉकआउट के मुकाबले अंतिम चरण में है और खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। मैच के निर्णायक विजय मिश्रा, शंकर चंद्राकर, अख्तर हुसैन, विनय घाटगे व सुखनंदन बंजारे रहे।*आज के मैच*10 अप्रैल को सभी मैच दोपहर 1 बजे से खेले जाएंगे।1. बम्लेश्वर सोनवानी/गुड्डू बैरागी के बीच।2. शिवम दुबे/प्रदीप चंद्रवंशी के बीच।3. प्रकाश शर्मा (सीनियर)/विनय घाटगे के बीच।4. सत्येंद्र सिंह/कुलदीप शुक्ला के बीच।5. प्रत्युष शर्मा/दीपक पांडेय के बीच।6. सुखनंदन बंजारे/हेमंत डोंगरे के बीच।




