बाउंड्री तोड़ नए फेज जोड़ने का विरोध, बिल्डर के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

राजधानी रायपुर के केस्ट ग्रीस कॉलोनी के रहवासी बिल्डर की मनमानी से परेशान है जहां बिल्डर ने जब कॉलोनी का निर्माण किया तब कॉलोनी में 200 प्लॉट काटे गए और कहा गया की 200 प्लॉट ही इस कॉलोनी में निवासरत होंगे साथ ही साथ उनके लिए क्लब हाउस का निर्माण किया गया जो 200 लोगों के लिए ही पर्याप्त नहीं है अब बिल्डर ने फेस टू और फेस 3 के लिए भी निर्माण शुरू कर दिया है साथ ही साथ बाउंड्री वॉल को हटाकर कॉलोनी को बड़ा किया जा रहा है जिसमें क्लब हाउस फेस 2 और 3 के लिए भी बड़ा रहेगा जिसे लेकर आंदोलन शुरू हो गया है कॉलोनी वासी से बिल्डर की मनमानी बता रहे हैं साथ ही साथ नियमों कि बिल्डर ताजिया भी उड़ा रहा है जिसके खिलाफ अब लाम बंद हो गए हैं कॉलोनी रहवास
कॉलोनी वासियों की प्रमुख मांगे इस प्रकार से है जिसमें
बिल्डर द्वारा नगर निगम से सोसाइटी का कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र (Completion Certificate) प्राप्त कर लिया गया है, लेकिन आज दिनांक तक सोसाइटी को विधिवत हैंडओवर नहीं दिया गया है, जबकि मेंटेनेंस का पूरा कार्य सोसाइटी द्वारा ही किया जा रहा है। नियमानुसार सोसाइटी की सभी साझा सुविधाएं जैसे क्लब हाउस, रोड-रास्ते, गार्डन, मंदिर आदि को सोसाइटी के नाम पर ट्रांसफर किया जाना आवश्यक है।
- बिल्डर द्वारा सोसाइटी की बाउंड्री वॉल तोड़कर इसे अपने नए फेज से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय है। इससे हमारी मौजूदा सुविधाओं पर अत्यधिक दबाव पड़ेगा और सुरक्षा व व्यवस्था पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
- इस विषय पर आपत्ति जताने पर बिल्डर द्वारा रहवासियों को डराने-धमकाने, झूठे केस में फंसाने की बात करना तथा असामाजिक तत्वों के माध्यम से दबाव बनाना अत्यंत गंभीर स्थिति है। ऐसे तत्वों द्वारा सोसाइटी में अनाधिकृत प्रवेश कर संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
- इन सभी घटनाओं की लिखित शिकायत संबंधित थाने में भी की जा चुकी है, परंतु अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।
- सोसाइटी के बाय-लॉज के अनुसार बिल्डर अपने शेष बचे प्लॉट्स का मेंटेनेंस शुल्क भी जमा नहीं कर रहा है और इस संबंध में बात करने पर अनुचित व्यवहार करता है।
- निर्माण कार्य में कई गंभीर कमियाँ (Quality Issues) हैं, जिनका खामियाजा सभी रहवासी भुगत रहे हैं। बिल्डर द्वारा हमारे सोसाइटी को आवंटित साँझा सुविधाओं को उसके नए प्रोजेक्ट में इस्तेमाल करने का अनैतिक प्रयास भी किया जा रहा है, जो की हमारी सुविधाओं पर अतिक्रमण का अनैतिक और गैरकानूनी कृत्य है। जिसे लेकर एक बड़ा प्रदर्शन कॉलोनी वासियों द्वारा किया गया जहां दीवाल पर रक्षा सूत्र बांधकर भी प्रदर्शन देखने को मिला.




