छत्तीसगढ़

धमतरी में सोशल मीडिया क्रिएटरों को मिला मार्गदर्शनः मनोज डे ने साझा किए सफलता के सूत्र

ADs

धमतरी, जिले में आयोजित युवा फेस्ट के दौरान देश के प्रसिद्ध यूट्यूबर मनोज डे का आगमन स्थानीय डिजिटल क्रिएटरों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ। गुरुवार शाम लोहरशी रेस्ट हाउस में जिले के यूट्यूबर, ब्लॉगर एवं सोशल मीडिया क्रिएटरों ने उनसे सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान वातावरण उत्साह, जिज्ञासा और सीखने की ललक से परिपूर्ण रहा। प्रसिद्ध यूट्यूबर मनोज डे का आज पी.जी. कॉलेज में प्रसिद्ध यूट्यूबर संबंधी जानकारी युवाओं को देंगे । 
मुलाकात के दौरान मनोज डे ने उपस्थित युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में सोशल मीडिया न केवल अभिव्यक्ति का माध्यम है, बल्कि आय अर्जन का एक सशक्त साधन भी बन चुका है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कंटेंट निर्माण, वीडियो में निरंतरता, दर्शकों की रुचि को समझने तथा प्लेटफॉर्म के एल्गोरिद्म के अनुरूप कार्य करने के महत्व पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि समर्पण, धैर्य और सही रणनीति के साथ कार्य किया जाए, तो डिजिटल क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही उन्होंने क्रिएटरों को मौलिकता बनाए रखने, सकारात्मक कंटेंट प्रस्तुत करने और नियमित रूप से स्वयं को अपडेट करते रहने की सलाह दी।
जिले के युवा क्रिएटरों ने इस अवसर को अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि उन्हें व्यावहारिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है, जिससे वे अपने कार्य को नई दिशा दे सकेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रेरणा से वे डिजिटल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करेंगे। यह संवाद कार्यक्रम युवाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button