छत्तीसगढ़

रायपुर में स्कूल जा रहे बच्चे को पानी टैंकर ने कुचला

ADs

रायपुर। रायपुर में स्कूल जा रहे 15 साल के बच्चे की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू स्कूल के पास की है, जहां तेज रफ्तार पानी टैंकर ने बच्चे को कुचल दिया।

हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि टैंकर का पहिया चढ़ने के बाद बच्चा कुछ सेकेंड के लिए उठकर खड़ा हुआ, लेकिन फिर सड़क पर गिर पड़ा और तड़पते हुए उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, महावीर शर्मा मंगलवार सुबह बैग टांगकर पैदल स्कूल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पानी टैंकर वहां से गुजरा और उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने फरार टैंकर चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और वाहन की जानकारी के आधार पर जल्द आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है और स्थानीय लोग स्कूलों के आसपास भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button