छत्तीसगढ़

घर के सामने नशा करने से रोकने पर चाकूबाजी, तीन घायल, आराेपित पिता-पुत्र गिरफ्तार

ADs

रायपुर। रायपुर के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पारस नगर क्षेत्र में घर के सामने नशा करने से रोकने पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने मिलकर एक परिवार पर चाकू से हमला कर दिया।

गंज थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पारस नगर निवासी अरुण साहू ने घर के सामने नशा कर रहे साहिल खान को रोकने की कोशिश की थी। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।

घटना में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटे अनुज साहू घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अरुण साहू और उनके बेटे अनुज साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जिसके मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस, एसीपी कोतवाली और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित साहिल खान और उसके पिता इस्माइल को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button