छत्तीसगढ़

ऐतिहासिक कीर्तिमान का जश्न: पूरे प्रदेश के देवस्थानों में भाजपा ने आरती पूजा , रायपुर पश्चिम में विधायक राजेश मूणत की अगुवाई में गूंजी मां खारून की महाआरती

ADs

मोदी जी के गौरवमयी सेवा काल के सम्मान में महादेव घाट पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य महाआरती व दीपोत्सव से सनातनी गौरव का शंखनादभाजपा का प्रदेशव्यापी उत्सव: सभी विधानसभाओं के प्रमुख मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना,

रायपुर के महादेव घाट पर महाआरती

रायपुर। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अभूतपूर्व व ऐतिहासिक कीर्तिमान पर आज समूचा छत्तीसगढ़ उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज प्रदेश की सभी विधानसभाओं के प्रमुख देवस्थानों और पवित्र मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के सबसे बड़े आस्था केंद्र महादेव घाट पर एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला, जहां रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत की अगुवाई में जीवनदायिनी मां खारून की भव्य महाआरती का ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ।संध्याकाल में सैकड़ों दीपों की सनातनी आभा से जगमगाता मां खारून का आंचल,पूरा तट शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और ‘हर-हर महादेव’ व ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।यह भव्य आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि राष्ट्रनायक के प्रति छत्तीसगढ़ महतारी की कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक विराट महा-उत्सव बन गया।*हर विधानसभा के मंदिरों में गूंजे मंत्र, भाजपा का बड़ा अभियान:*इस महाआरती कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे रायपुर पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत ने इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए इस आयोजन के व्यापक सांगठनिक महत्व पर प्रकाश डाला। श्री मूणत ने कहा, “यह भारत के इतिहास का सबसे स्वर्णिम और गौरवशाली दिन है। भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि जन-कल्याण और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के इस ऐतिहासिक पड़ाव को जन-जन के साथ मिलकर मनाया जाए। इसी संकल्प के तहत आज छत्तीसगढ़ की सभी विधानसभाओं के पवित्र मंदिरों और देवस्थानों में यह गौरव उत्सव मनाया जा रहा है। आज का यह आयोजन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि के लिए ईश्वर और मां खारून के चरणों में एक सामूहिक प्रार्थना है।”वरिष्ठ सांगठनिक नेतृत्व और मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति:इस भव्य और ऐतिहासिक महाआरती के पावन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ सांगठनिक नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर जिला संगठन के प्रभारी श्री राजेंद्र शर्मा जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर जी और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विशेष रूप से सम्मिलित हुईं। उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में भारत ने विकास के नए आयाम छूने के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को भी पुनः स्थापित किया है।*कार्यकर्ताओं और आम जनता का उमड़ा अभूतपूर्व सैलाब*महाआरती में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सम्मानित वार्ड पार्षद, छाया पार्षद, निष्ठावान मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण सहित भारतीय जनता पार्टी के हजारों समर्पित कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के संभ्रांत व प्रबुद्ध नागरिक जन भारी तादाद में उपस्थित रहे। विशेष रूप से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की अगुवाई में मातृशक्ति की विशाल और सनातनी वेशभूषा में बड़ी भागीदारी रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button