छत्तीसगढ़
पप्पू रवानी बने बेमेतरा सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष

पप्पू रवानी बने बेमेतरा सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद के चुनाव में पत्रकार अमीन पप्पू रवानी ने 11 मत हासिल कर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही पत्रकारों ने फूल-मालाओं, मिठाई और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। नई कार्यकारिणी में आनंद साहू उपाध्यक्ष, योगेश राजपूत सचिव, आशीष कांटले कोषाध्यक्ष और ताम्रध्वज साहू सहसचिव बनाए गए। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और पत्रकारिता के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।




