मोदी सरकार के 12 वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन डॉ. अनामिका सिंह की पहल पर 500 से अधिक लोगों ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 157 यूनिट रक्तदान


रायपुर, 14 जून 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महावीर नगर, रायपुर में डॉ. अनामिका सिंह के नेतृत्व में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।इस अवसर पर डॉ. अनामिका सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। इसी सेवा भावना से प्रेरित होकर स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को अपनाते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, गरीब कल्याण एवं आधारभूत विकास के क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।शिविर में एसबीएच हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया तथा मेरी टीम के द्वारा पात्र हितग्राहियों को चश्मों का वितरण किया गया। वहीं ओएसिस फर्टिलिटी के सहयोग से निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह प्रदान की। इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं परिवारों के लिए निःशुल्क परामर्श, एएमएच जांच, अल्ट्रासाउंड सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।शिविर में 500 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। वहीं आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा और सामाजिक दायित्व का परिचय दिया। पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर के सहयोग से शिविर में कुल 157 यूनिट रक्तदान हुआ, जो समाज सेवा और जनजागरूकता का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।डॉ. अनामिका सिंह ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों एवं सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा और समाज कल्याण के ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, भाजपा जिला प्रभारी श्री राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी, , भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर,विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमेलन साहू जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री अमित साह मैसेरी, श्री रविंद्र सिंह जी जिला मीडिया प्रभारी श्री रविंद्र सिंह ठाकुर जी, श्री राजकुमार राठी जी, मंडल अध्यक्ष श्री भीमवंत निषाद, वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद श्री विनय पंकज निर्मलकर, श्री एस. के. सिंह जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आयोजन में पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर के श्री राजकुमार गुंजवानी, श्री अजय जयसिंघानी एवं श्री पंकज चिजवानी का विशेष सहयोग रहा।यह आयोजन न केवल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान के महत्व और सेवा भावना को भी सशक्त करने का महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुआ।
जारीकर्ता डॉ. अनामिका सिंह एमबीबीएस, एमएस (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ)पार्षद एवं एमआईसी सदस्य, नगर निगम रायपुर प्रदेश भाजपा मीडिया पैनलिस्ट।




