छत्तीसगढ़

टीएल बैठक: राजस्व प्रकरणों का नियमित रुप से सुनवाई करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

ADs
  • पीएम जनमन आवास योजना के तहत निर्मित 200 घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति तथा जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को नियमित रुप से राजस्व न्यायालयों में बैठकर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष जांच अभियान के तहत सभी नर्सिंगहोम की जांच करने और बिना लाईसेंस के संचालित करने, लाईसेंस कालातीत होने तथा निर्धारित मापदंडो के अनुरुप नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 


       कलेक्टर ने पीएम जनमन आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके 827 आवासों में से 200 आवासों में सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 15 अगस्त 2026 के पहले कार्य पूर्ण करने कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल को निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव द्वारा लिए गए बैठकों का पालन प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत करने, श्रम योगी मानधन योजना के तहत अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित करने, लक्ष्य के अनुरुप किसानों से खाद-बीज का उठाव कराने एवं अल्पकालीन ऋण वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 


कलेक्टर ने मुख्यमंत्री प्रवास, पीएमओ पोर्टल, मुख्यमंत्री निवास जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनशिकायत, सीएम हेल्पलाईन, सुशासन तिहार, कलेक्टर जनदर्शन आदि में प्राप्त मांगो एवं शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की तथा निराकरण हेतु लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में वन मण्डलाधिकारी श्रीमती ग्रीष्मी चांद, सीईओ जिला पंचायत श्री मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, संयुक्त कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम, एसडीएम मरवाही श्री देवेन्द्र सिरमोर, एसडीएम पेण्ड्रारोड श्री विक्रांत अंचल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button