छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण आयोग में महत्वपूर्ण पदोन्नति एवं नई नियुक्तियाँ

ADs
  • *जनहित एवं मानव सेवा के उत्कृष्ट कार्यों को मिला सम्मान*

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनसेवा के कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पदोन्नतियाँ एवं नई नियुक्तियाँ की गई हैं।

आईएचअरपीसी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली, मानव अधिकारों के संरक्षण, समाज हित में निरंतर सक्रिय भूमिका तथा संगठन विस्तार में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए *शब्बीर अहमद अंसारी, जो अब तक **महासचिव, पूर्वी भारत जोन* के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे थे, उन्हें पदोन्नत कर *अध्यक्ष, पूर्वी भारत जोन* नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में *प्रद्युमन शर्मा, जो अब तक **प्रदेश महासचिव, छत्तीसगढ़* के पद पर कार्यरत थे, उन्हें उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक नेतृत्व, जनहित कार्यों, मानव अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका तथा संगठन को मजबूत बनाने में दिए गए विशेष योगदान के आधार पर *प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़* नियुक्त किया गया है।
आईएचअरपीसी का मानना है कि दोनों पदाधिकारियों ने समाज के कमजोर, पीड़ित एवं वंचित वर्गों की सहायता, मानव अधिकारों के संरक्षण, जनजागरूकता अभियान, सामाजिक न्याय तथा संगठन विस्तार में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इन्हीं सेवाओं के सम्मानस्वरूप उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

नई नियुक्तियों के उपरांत दोनों पदाधिकारियों ने आईएचअरपीसी के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा प्रदत्त विश्वास एवं जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उनका उद्देश्य मानव अधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय, जनकल्याण एवं राष्ट्रहित में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना रहेगा।
आईएचअरपीसी के सभी राष्ट्रीय, जोनल, प्रदेश, जिला एवं स्थानीय पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button