धरोहर: 30 परिवार तीस साल बाद भी आज एक परिवार के रूप में मजबूती से खड़े हैं

रायपुर। राजधानी में एक ऐसा परिवार भी है जिसकी मिसाल मिलना अब शायद मुश्किल ही हो। यह परिवार सामाजिक और आत्मिक रूप से एक ऐसा जुड़ा है कि तीन दशक कैसे गुजरे पता ही नहीं चला। इसकी बुनियाद 1995-95 में मसीही युवा सभा के रूप में डली थी। सेंट पॉल्स चर्च में युवा सभा के रूप में ये एक मंच पर आए थे। तब से अब तक लगभग 30 परिवार तीस साल बाद भी एक परिवार के रूप में मजबूती से खड़े हैं। अपने माता-पिता के कदमों पर चलकर अब उनके बच्चे युवा सभा समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारयों को भा रहे हैं। का दायित्व निभा रहे हैं। रविवार को नई पीढ़ी के अध्यक्ष वाय. अनुदित रंजन चौबे भी एक मंच पर होंगे।क्रिश्चयन यूथ फैलोशिप 30 वीं वर्षगांठ समारोह 12 जुलाई 2026 को मनाएगा। सेंट पॉल्स कैथेड्रल में ्ाराधना में शामिल होने के बाद पास्टोरल सेंटर हॉल में आत्मीय मिलन समारोह होगा। .तत्कालीन सचिव दीपक गिडियन, कोषाध्यक्ष राजेश लाल, चर्च सचिव रूचि धर्मराज समेत पूरी टीम तैयारी में लगी है। इस अवसर पर भावुक क्षण होंगे जब इस परिवार के स्व. विवेक फिलिप, स्व. अजय धर्मराज, स्व. आशीष वानी, स्व. आशीष दास, स्व. प्रदीप सिंग और स्व. मिस दास का स्मरण किया जाएगा। उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।इस परिवार के मुख्यिा तब के युवा सभा के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल थे। आज भी उन्हें सभी अपने परिवार का प्रमुख मानते हैं। इस 1996 बैच के परिवार के सदस्यों ने सामाजिक सेवकाई में तब से अब तक कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। इस परिवार को ईश्वर ने इतना आशीषित किया कि इस परिवार के सदस्य सेंट पॉल्स कैथेड्रल से लेकर छत्तीसगढ़ डायसिस और यहां तक कि राष्ट्रीय केंद्रीय दिल्ली सिनोड में भी समाज का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वर्तमान में भी कर रहे हैं। यह है वह परिवार जो तीस साल से एक बंधन में है – 0 यूथ फैलोशिप 1995-96 – अध्यक्ष – जॉन राजेश पॉल, उपाध्यक्ष – मंजूल राशि दास, सालेम सिंग सचिव – दीपक गिडियन, सहसचिव – डीकन मनशीश केजू कोषाध्यक्ष – राजेश लाल। कार्यकारिणी सदस्य – आलोक रंजन चौबे, रचना फिलिप, विनोद लाल, प्रमोद लाल, कल्पना नाथन, कुलदीप सिंग, आइजक राबिंस, सुदेश दास, मनीष वानी, मुकेश पॉल, फ्रेंकी मैनवेल, रीना अहसान, समीर अहसान, सुहैल अहसान,,रूचि धर्मराज, मनीष दयाल, ममता जेम्स, पूनम कीर्तन, नीरज दास, संजय दान, बिनती साधु, रेणु गिडियन,, रत्नेश दास, स्वाति सिंह, अरूण जेम्स, मनीष बिवलकर, देवाशीष डेविड,, मनीष मनोहर राम, शोमरोन केजू,, प्रीति सुमन, निधि राबिंस, अलका मून आदि।0 इस परिवार की सामाजिक सेवाएं -1995-96 में गास मेमेरियल प्ले ग्राउंड बचाने के लिए हफ्तेभर धरना दिया। जुलूस निकाला। संघर्ष से सफलता मिली। ्राउंड का सौदा केंसल हुआ। – बॉवर बंगले में पहला यूथ फैलोशिप का आफिस खोला गया। संभवत: देश का पहला। – बॉवर बंगले में ही आध्यात्मिक व चर्च इतिहास से संबंधित व पादरियों द्वारा लिखी महत्वपूर्ण पुस्तकों की लाइब्रेरी खोली गई। – भव्य आनंद मेले से जुटाई राशि, उसी से सालभर सीवाएफ ने सेवा की। चर्च फंड से एक पैसा भी नहीं लिया। – तत्कालीन समय में युवाओं को लेकर एमपी क्रिशचयन यूथ मीट 1996 के नाम से मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कार्यक्रम करवाया। इसमें राज्यसभा सांसद रहे स्व. श्री अजीत जोगी प्रेरक थे। – बॉवर बंगले में वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम से प्रभावित होकर फिल्म अभिनेता व तत्कालीन सारेगामा प्रोग्राम के संचालक अन्नू कपूर खुद यूथ फैलोशिप से मिलने सेंट पॉल्स कैथेड्रल पहुंचे थे। – जेल मिनिस्ट्री कर प्रभु का संदेश कैदियों तक पहुंचाया।- न्यूयार्क से लकड़ी का विशाल क्रास लेकर पूरी दुनिया का भ्रमण कर रहे बॉब हैप्पल की रायपुर में जेल, बीटीआई ग्राउंड, बैरनबाजार समेत कई स्थानों पर सभाएं कीं। गुडफ्राइडे पर रायपुर में जुलूस निकाला। – जिनका कोई नहीं था ऐसी अज्ञात मसीहीजनों की डेड बॉडी का अंतिम संस्कार भी करवाया। – किसी के घर में दुख या विपत्ति होने पर सीवाएफ सबसे पहले पहुंचती रही। – सेंट पॉ ल्स चर्च के वरिष्ठ सदस्यों का बॉवर बंगले में सम्मान समारोह आयोजित किया। – – रायपुर में इंटरडिनामिनेश यूथ रिट्रीट का ्ायोजन किया। – भिलाई में तीन दिवसीय मध्यप्रदेश अंतर क्षेत्रीय युवा सम्मेलन में इस सीवायएफ को सर्वश्रेष्ठ सीवाएफ का खिताब जीतवाया। -युवाओं के बीच इंडोर गेम्स की प्रतियोगिताएं करवाईं। – चर्च पुरातन काल से चली से आई रही कई कुरितियों को मिटाकर नए रास्ते पर ले जाने की कोशिश की। – नई छत्तीसगढ़ डायसिस बनाने में भी इस सीवाएफ के सदस्यों का योगदान रहा – इस सीवाएफ के सदस्य वर्तमान में भी कैथेड्रल से लेकर डायसिस और सिनड स्तर तक सेवा में लगे हैं। श्री मनशीष केजू डीकन हैं। जॉन राजेश पॉल पास्ट्रेट कोर्ट अध्यक्ष हैं। वे कैथेड्रल के सचिव समेत डायसिस में भी कई जिम्मेदार पदों पर रहे हैं। आलोक रंजन चौबे डायसिस आफिस के सुप्रींटेंडेंट हैं।, रूचि धर्मराज चर्च की सचिव और सिनड कोर्ट की मेंबर हैं। पूर्व में सीवाएफ के अध्यक्ष, चर्च सचिव डायसिस सचिव तथा सिनड की ईसी में स्व श्री अजय धर्मराज ने प्रतिनिधित्व किया। श्री दीपक गिडियन, श्री शोमरोन केजू, श्री मनीष दयाल, श्री नीरज दास भी पास्ट्रेट कमेटी के मेंबर रहे हैं। – पूर्व. अध्यक्षों का सम्मान : 27 दिसंबर 2020 हमारी सीवाएफ ने रजत जयंती वर्ष मनाया। इस अवसर पर उन अध्यक्षों का जिन्होंने हमारे बैच के पहले व बाद में सेवाएं दीं सम्मान समारोह आयोजित किया। सेंट पॉल्स चर्च की कलीसिया की स्थापना के बाद से सवा सौ साल से अधिक वक्त गुजर गया है, लेकिन हम 1960 से लेकर अब तक के अध्यक्षों को खोजकर सम्मानित किया।




