रायपुर के भाठागांव में बिना दूध के केमिकल से नकली पनीर बनाने का खुलासा हुआ

रायपुर। युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद हरकत में आया खाद्य विभाग, भाठागांव नकली पनीर फैक्ट्री पर रेड रायपुर के भाठागांव में बिना दूध के केमिकल से नकली पनीर बनाने का खुलासा हुआ है।मुख्य बात: 1. फैक्ट्री संचालक ने कैमरे पर माना – “अधिकारियों से सेटिंग है” 2. इस पनीर फैक्ट्री पर पहले भी दो बार कार्यवाही हो चुकी है, और 15 दिन के लिए बंद भी कराया गया था। 3. कल रात खाद्य विभाग आनन-फानन में दबाव बनने के बाद ही मौके पर पहुंची। तब तक संचालक माल छुपा चुका था।
नवाज खान का बयान: “एनालॉग पनीर जब तक सरकार बैन नहीं करती, तब तक ये लड़ाई जारी रहेगी। दो बार कार्रवाई के बाद भी फैक्ट्री चल रही है – ये सेटिंग का सबसे बड़ा सबूत है।”मांग: फैक्ट्री स्थायी रूप से सील हो, संचालक और जिम्मेदार अफसरों पर FIR हो, एनालॉग पनीर बैन हो।
नवाज़ खान उत्तर विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष, युवा कांग्रेस 7898520222




