भाजपा में सवाल पूछना अपराध, कांग्रेस में लोकतंत्र सर्वोपरि : हनी बग्गा

रायपुर, 29 जुलाई।छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को लेकर युवा नेता हनी बग्गा ने भाजपा नेता रवि भगत को संबोधित करते हुए कहा कि यदि वे वास्तव में छात्रों, युवाओं और जनता के हक की लड़ाई लड़ना चाहते हैं, तो उन्हें उस विचारधारा का साथ देना चाहिए जहाँ सवाल पूछना लोकतंत्र की ताकत माना जाता है, न कि अपराध।हनी बग्गा ने कहा कि जिस राजनीतिक दल में अपने ही कार्यकर्ताओं की आवाज़ दबा दी जाती हो और सवाल पूछने वालों को हाशिए पर कर दिया जाता हो, वहाँ लोकतांत्रिक मूल्यों और संघर्ष की कोई गुंजाइश नहीं बचती। लोकतंत्र का वास्तविक अर्थ संवाद, जवाबदेही और जनता के प्रति उत्तरदायित्व है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों की आवाज़ को महत्व देती रही है। कांग्रेस में असहमति और सवालों का सम्मान किया जाता है, क्योंकि यही एक मजबूत लोकतंत्र की पहचान है।हनी बग्गा ने रवि भगत से आह्वान करते हुए कहा कि यदि उनका उद्देश्य वास्तव में जनता की आवाज़ को बुलंद करना है, तो उन्हें उस विचारधारा का साथ देना चाहिए जहाँ संघर्ष, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान हो।




