छत्तीसगढ़
NEET छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग

रायपुर। NEET परीक्षा में कथित धांधली और 21 छात्रों की आत्महत्या के बाद शोकाकुल छात्रों द्वारा निकाले गए कैंडल मार्च पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में आज युवा कांग्रेस उत्तर विधान सभा द्वारा मैग्नेटो मॉल की बहुमंजिला पार्किंग से विशाल बैनर लटकाकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।उत्तर विधान सभा अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “अमित शाह इस्तीफा दो” और “छात्रों पर लाठियों का जिम्मेदार कौन?” लिखे बैनर के साथ गृह मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की।




