क्राइमछत्तीसगढ़

बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया, शादी का सपना दिखाकर किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

ADs

कोलकाता: दक्षिण कोलकाता के जादवपुर क्षेत्र में पुलिस ने गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उस पर युवती से 1.5 लाख रुपए ऐंठने का भी आरोप है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी ने शादी का वादा कर महिला से दोबारा रेप किया।

पीड़ित युवती की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी युवक अनुभव भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता युवती की मुलाकात अनुभव भट्टाचार्य से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच परिचय बढ़ा और उन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर शेयर किए। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई और कई बार मुलाकात भी हुई।

 पुलिस ने बताया कि अनुभव के अच्छे व्यवहार के कारण युवती को उस पर कोई संदेह नहीं था। इसी दौरान एक दिन अनुभव ने उसे अपने जन्मदिन की पार्टी में आने का निमंत्रण दिया और युवती विश्वास के साथ उसके बताए पते पर पहुंच गई। जब युवती आरोपी के बताए पते पर पहुंची, तो वहां आरोपी के अलावा कोई नहीं था। आरोप है कि युवक ने उसका रेप किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने युवती से शादी का वादा किया।

युवती ने इस वादे पर भरोसा किया। इसके बाद आरोपी ने फिर से युवती के साथ शादी के नाम पर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती से व्यापार करने के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपए भी लिए। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि पैसे लेने के बाद आरोपी उसे नजरअंदाज करने लगा। इसके बाद युवती ने उससे बात करना भी बंद कर दिया। अंत में आरोपी ने युवती के खिलाफ पूर्वी जादवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button