अदाणी ने Youth4Jobs के साथ ‘ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज 2026’ के लिए साझेदारी की

अहमदाबाद, 26 मार्च 2026: Youth4Jobs की पहल NotJustArt ने अदाणी GreenXTalks के साथ साझेदारी में ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज (GAPC) 2026 के 5वें संस्करण की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता दिव्यांगजनों के लिए भारत की सबसे बड़ी समावेशी फोटोग्राफी प्रतियोगिता मानी जाती है। यह प्रतियोगिता वैश्विक स्तर पर आयोजित की जा रही है, इसमें भाग लेना निःशुल्क है और यह सिर्फ दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए है।पिछले चार संस्करण में ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज एक वैश्विक समावेशी मंच के रूप में तेजी से विकसित हुआ है। इस दौरान यह पहल 80 लाख से अधिक लोगों तक पहुंची, 50,000 से अधिक प्रतिभागियों को प्रेरित किया और 30 से अधिक देशों से एंट्रीज मिलीं। पिछले साल इस प्रदर्शनी आयोजन जापान और दुबई में भी किया गया था।ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज 2026 के तहत दिव्यांग फोटोग्राफर, चाहे वे शौकिया हों या पेशेवर, उन्हें अपनी तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव, दृष्टिकोण और जीवन की कहानियों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य इन कहानियों को मुख्यधारा में लाकर दिव्यांगता के प्रति सोच और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाना है।Youth4Jobs फाउंडेशन की संस्थापक और सीईओ मीरा शेनॉय ने कहा, “ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज यह दर्शाता है कि जब दिव्यांगजनों को मंच मिलता है, तो वे केवल भागीदारी नहीं करते बल्कि अपनी अनूठी और प्रभावशाली दृष्टि के साथ नेतृत्व करते हैं। हमारे कई विजेता अनेक चुनौतियों को रचनात्मक तरीके से पार करते हुए अब नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।”अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अदाणी ने कहा, “हम NotJustArt और Youth4Jobs फाउंडेशन के साथ जुड़कर खुश हैं। इससे वैश्विक स्तर पर दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को ऐसा मंच मिल सके, जहां वे फोटोग्राफी जैसी सबसे खूबसूरत, रचनात्मक कला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। सच ही है हर तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है।”पुरस्कार और सम्मानप्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए बड़ा पुरस्कार और वैश्विक पहचान के अवसर प्रदान किए जाएंगे।प्रथम पुरस्कार: ₹5,00,000द्वितीय पुरस्कार: ₹3,00,000तृतीय पुरस्कार: ₹2,00,000चौथा से 10वां पुरस्कार: ₹1,00,000 प्रत्येकप्रतियोगिता के पहले 20 एंट्रीज को एक विशेष क्यूरेटेड प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। पहले 10 विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध प्रोडक्ट डिजाइनर माइकल फोली (फोली डिज़ाइन्स और टीएलवी सॉल्यूशंस के संस्थापक) द्वारा डिजाइन की गई ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।पुरस्कार वितरण समारोह और प्रदर्शनी 24 जून 2026 को अहमदाबाद में आयोजित होगी। चयनित भारतीय विजेताओं और एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी के लिए यात्रा एवं आवास की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी। चयनित एंट्रीज को कई मीडिया प्लेटफॉर्म और वैश्विक अभियानों में भी प्रदर्शित किया जाएगा।GAPC 2026 के लिए एंट्रीज अब खुल चुकी हैं। दुनिया भर के दिव्यांग फोटोग्राफरों से आवेदन करने का आग्रह किया गया है। विवरण और सबमिशन के लिए: https://www.notjustartglobal.org/प्रतिभागी प्रश्नों के लिए: mailto:satyander.pal@youth4jobs.orgमीडिया संपर्क: Roy.Paul@adani.com




