भारत

पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन का बड़ा फैसला, दोपहिया वाहनों के लिए अधिकतम 200 रुपये

ADs

जालना। देश के कई हिस्सों से बीते 24 घंटों के दौरान पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों के वीडियो सामने आए हैं. इस बीच महाराष्ट्र के जालना में पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को देखते हुए प्रशासन ने नए निर्देश जारी किए हैं. दरअसल, कई स्थानों पर लंबी कतारें लगने से पेट्रोल की मांग और आपूर्ति के बीच अस्थायी असंतुलन की स्थिति बन गई है. जिला प्रशासन ने जीवनावश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत विशेष आदेश जारी किए हैं. आदेश के अनुसार, दोपहिया वाहनों के लिए अधिकतम 200 रुपये और तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए 2000 रुपये तक ही ईंधन भरवाने की सीमा तय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button