कृषि एवं निर्यात क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा: मुकेश जैन

रायपुर। द राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ (TREACG) ने छत्तीसगढ़ बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे राज्य की अर्थव्यवस्था, कृषि एवं औद्योगिक विकास के लिए एक दूरदर्शी एवं संतुलित बजट बताया है।TREACG के अध्यक्ष डॉ. मुकेश जैन ने कहा कि माननीय वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी जी द्वारा प्रस्तुत यह बजट माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के विकसित छत्तीसगढ़ के विज़न तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प के अनुरूप है।डॉ. जैन ने कहा कि बजट में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, MSME, आधारभूत संरचना एवं औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने वाले प्रावधान राज्य के चावल उद्योग एवं एग्री-एक्सपोर्ट सेक्टर को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।उन्होंने विशेष रूप से निर्यात प्रोत्साहन, लॉजिस्टिक्स सुधार एवं औद्योगिक अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों में अधिक प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी, किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।TREACG ने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी चावल निर्यातक राज्यों में अपनी सशक्त पहचान और मजबूत करेगा।—डॉ. मुकेश जैन अध्यक्ष राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़



