भारत

अक्षिता गुप्ता ने 14 घंटे की कठिन मेडिकल इंटर्नशिप के साथ UPSC परीक्षा मे 69 वाले रेंक प्राप्त कर बनी आईएएस अधिकारी

ADs

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ की डॉक्टर अक्षिता गुप्ता ने 14 घंटे की कठिन मेडिकल इंटर्नशिप के साथ UPSC परीक्षा पास कर एक मिसाल कायम की है. हॉस्पिटल में लंबी शिफ्ट के कारण उन्हें पढ़ाई का ज्यादा वक्त नहीं मिलता था, इसलिए वह ड्यूटी के बीच मिलने वाले 15-15 मिनट के छोटे ब्रेक का इस्तेमाल करती थीं.अक्षिता ने समय बचाने के लिए अपनी किताबों के पन्ने फाड़कर एप्रन की जेब में रखने का अनोखा तरीका अपनाया, ताकि मरीज देखने के बाद जब भी मौका मिले, वह रिवीजन कर सकें. उन्होंने अपनी मेडिकल पृष्ठभूमि का लाभ उठाते हुए ‘मेडिकल साइंस’ को ही अपना ऑप्शनल विषय चुना, जिससे उनकी तैयारी आसान हो गई.बिना नौकरी छोड़े और भारी व्यस्तता के बावजूद, उन्होंने 2020 की सिविल सेवा परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 69वीं रैंक हासिल की. वर्तमान में वह पंजाब कैडर में IAS अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button