छत्तीसगढ़

ग्राम बंबूरडीह, रामाडबरी स्थित शासकीय भूमि को उद्योग के लिए आबंटित किये जाने पर समस्त गॉव वालों ने आपत्ति दर्ज कराई

ADs

महासमुन्द. ग्राम बंबूरडीह, रामाड़बरी मे उद्योग लगने की जानकारी इस्तेहर के माध्यम से हुई की प.ह.नं. 20, रा.नि.मं. पटेवा, तहसील व जिला महासमुन्द में खसरा नं. 932, 940, 944, 974 रकबा क्रमशः 1.68, 4.010, 1.330, 0.080 हे. कुल खसरा नं. 04 कुल रकबा 7.10 हे. भूमि शासकीय एवं सिंलिंग भूमि है।

उक्त भूमि पर एतिहासिक पर्वत है उक्त पर्वत में पर्रापाट देवालय है जो कि आस-पास के ग्रामवासियों के आस्था का केन्द्र है। उक्त भूमि से 5 कि. मी. की दूरी पर मुंगई माता पहाडी है जहां से जंगली जानवर ग्राम बंबूरडीह स्थित पहाड़ पर आकर विचरण करते हैं उक्त भूमि पर किसी प्रकार की उद्योग की स्थापना की जाती है तो उक्त पहाड़ी पर स्थित जंगली जानवरों के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो जावेगा।

तथा उक्त भूमि चारागाह के लिए सुरक्षित भूमि है। उक्त भूमि को किसी उद्योग एवं आश्रम के लिए आबंटित न किया जावे यदि ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव द्वारा ग्रामीणों की बिना जानकारी के प्रस्ताव दिया जाता है तो उसकी जवाबदारी सरपंच व सचिव की होगी। यदि ग्रामवासियों के बिना जानकारी के उक्त भूमि को उद्योग या आश्रम के लिए आबंटित किया जाता है तो हम समस्त ग्रामवासी उग्र आंदोलन के लिए वाध्य होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ।

पटेवा तहसीलदार

उक्त भूमि को किसी भी उद्योग या आश्रम के लिए आवंटित न किया जावे जिसमें हम समस्त ग्रामवासीयों को आपत्ति है।
ज़िस पर गॉव वालोने महासमुंद कलेक्टर महोदय तहसीलदार व नायब तहसीलदार के समक्ष लिखित आपत्ति दर्ज कराई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button