भारत को रूस से 30 दिनों तक तेल खरीदने अमेरिका ने दी मोहलत

नई दिल्ली। ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के 30 दिनों की मियाद दी है।ये मियाद पूरी होने के बाद भी भारत ने यदि रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया तो अमेरिका भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा,याने टैरिफ में जिस रियायत देने की घोषणा अमेरिका ने की थी वह समाप्त हो जायेगी।फरवरी 2026 को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत ने रूसी तेल ख़रीद बंद करने का वादा किया है इसलिए उसके साथ ट्रेड डील की जा रही है और उस पर लगा 50 फ़ीसदी टैरिफ़ घटा कर 18 फ़ीसदी कर दिया गया है। ट्रंप ने कहा था कि अगर भारत ने रूस से तेल आयात कम नहीं किया तो टैरिफ़ 18 फ़ीसदी से बढ़ाकर फिर 25 फ़ीसदी कर दिया जाएगा. उनका उद्देश्य यूक्रेन के ख़िलाफ़ युद्ध लड़ रहे रूस पर दबाव बढ़ाना था। भारत की तेल रिफ़ाइनरियों के 30 दिन की तेल ख़रीद छूट का ऐलान करते हए अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ” राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऊर्जा नीति के कारण तेल और गैस का उत्पादन अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।




