छत्तीसगढ़

खेल आयोजन समिति की बैठक आज प्रेस क्लब में हुई

ADs ADs

स्व कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट स्पर्धा 1 फरवरी से

0 नए साथी भी दिखाएंगे जौहर

रायपुर । रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई के तहत क्रिकेट स्पर्धा 1 फरवरी से नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला जाएगा । स्पर्धा में प्रेस क्लब के नए साथी भी खेल सकेंगे ।

खेल आयोजन समिति की बैठक आज प्रेस क्लब में हुई जिसमें प्रेस क्लब पदाधिकारी भी शामिल हुए । प्रतियोगिता 1 फरवरी से नेताजी सुभाष स्टेडियम में प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है । प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक टीमों से शीघ्र ही अपनी टीम के सदस्यों की सूची कार्यालय में जमा करने का आग्रह समिति ने पुनः किया है। जिन लोगों ने अपनी टीम की सूची पूर्ववर्ती कार्यकाल में जमा की है उनसे भी आग्रह कि नयी सूची जमा करें या स्पष्ट करें कि पुरानी सूची ही मान्य किया जाय । निर्धारित समय तक जितनी टीमों की प्रविष्टि आएगी उन्हीं के बीच मैच कराए जाएंगे । मैच सुबह 7 बजे से खेला जाएगा । सभी मैच टेट्रान प्रो गेंद से होंगे और गेंद समिति उपलब्ध कराएगी । खिलाड़ियों का वेषभूषा ( लोवर / टी शर्ट ) में होना अनिवार्य है । कम से कम टी शर्ट एक ही रंग का हो ।
समिति ने यह भी तय किया कि प्रेस क्लब के नए साथी भी टीम बना सकते हैं या किसी टीम का हिस्सा हो सकते हैं । क्रिकेट के पश्चात कैरम , शतरंज , टेबल टेनिस और बैडमिंटन के मुकाबले शुरू होंगे । समिति ने ज़रुरी खेल सामग्रियों , आवश्यकताओं व व्यवस्थाओं के संबंध में कार्यकारिणी को जानकारी दी है ।

बैठक में रायपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दिलीप साहू ,कोषाध्यक्ष दिनेश यदु एवं रायपुर प्रेस क्लब खेल समिति के

विजय मिश्रा संयोजक,शंकर चंद्राकर सह संयोजक,अख्तर हुसैन सह संयोजक,सुशील अग्रवाल,कमलेश गोगिया,पी. रामाराव नायडू,राजकुमार ग्वालानी, विवेक ठाकुर, दिनेश कुमार, सुमय कर,अजय सक्सेना, स्टार जैन,पार्थ सारथी बहेरा, प्रवीण सिंह, राजेन्द्र निगम,लविन्दर सिंहोत्रा,जाकिर घुरसेना, टीकम वर्मा,विनय घाटगे,हेमंत डोंगरे, तिलक साहू,लक्ष्मण लेखवानी, स्वप्निल गौरखेडे,संतोष साहू जूनियर, अतुल श्रीवास्तव,सतीश पांडेय, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button