छत्तीसगढ़

आरिफ अजहरी हटे, कारी इमरान बने रायपुर के नए शहर काज़ी

ADs

रायपुर । राजधानी रायपुर में शहर काज़ी पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच नया फैसला सामने आया है। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा पूर्व शहर काज़ी को हटाए जाने के बाद शुक्रवार को मौलाना और इमामों की अहम बैठक में सर्वसम्मति से कारी इमरान को नया शहर काज़ी चुना गया।

पहले काज़ी पर लगे थे गंभीर आरोप
पूर्व शहर काज़ी आरिफ अजहरी पर एक महिला के साथ कथित अश्लील हरकत करने के आरोप सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वक्फ बोर्ड ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद शहर में नए काज़ी की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

बैठक में सर्वसम्मति से फैसला
शुक्रवार को शहर के प्रमुख मौलाना और इमामों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मस्जिदों के धर्मगुरु शामिल हुए। लंबी चर्चा के बाद सभी ने एकमत होकर बैरन बाजार मस्जिद के इमाम कारी इमरान को शहर काज़ी की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया।

जल्द जारी होगा नियुक्ति पत्र
कारी इमरान की नियुक्ति के बाद माना जा रहा है कि धार्मिक और सामाजिक मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। वक्फ बोर्ड जल्द ही उनकी औपचारिक नियुक्ति का आदेश जारी करेगा, जिसके बाद वे आधिकारिक रूप से शहर काज़ी का कार्यभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button