अंबागढ़ चौकी में छत्तीसगढ़ मे पहली बार बनी फिल्म रमाई के कलाकारों का होगा सम्मान

राजनांदगाव। आज राजनांदगाव जिला के अंबागढ़ चौकी में छत्तीसगढ़ मे पहली बार बनी फिल्म रमाई के कलाकारों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया है।अंबागढ़ चौकी के श्री हीरालाल शेन्डे रिटायर्ड मुख्य कार्यपालन अधिकारी की माता श्रीमती लाहना बाई शेन्डे दिनांक 24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार दोपहर को 101 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी हैं उनका जन्म शताब्दी महोत्सव उनके परिवार के द्वारा मनाया जा रहा है और फिल्म यूनिट के समस्त कलाकारों आर्टिस्ट को आमंत्रित किया गया है,।शेन्डे परिवार अंबागढ़ चौकी अपनी शतवार्षीय माता लाहना शेन्डे का अभिवादन करने और रमाई जैसी अच्छी फिल्म बनाकर समाज को त्याग और साहस का संदेश देने के लिए इस फिल्म के सभी कलाकारों का स्वागत एवं सम्मान करना चाहते हैं। अतः इस फिल्म के सभी कलाकार,डायरेक्टर प्रोड्यूसर और सहयोगी लोग इस खुशी के मौके पर शामिल हो।अतः आप सब अपनी सुविधा अनुसार 12:00 बजे तक अंबागढ़ चौकी राजीव गांधी चौक पहुंचने का कष्ट करें ,जय रमाई जय भीम टीम रमाई फिल्म की तरफ से आयुष्मान हीरालाल शेन्डे परिवार को साधुवाद।




