मध्य प्रदेश

बालाघाट कलेक्टर ने की सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजनाओं के प्रगति की समीक्षा

ADs

बालाघाट। बालाघाट के कलेक्टर ने की सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजनाओं के प्रगति की समीक्षा कलेक्टर मृणाल मीना ने 17 फरवरी2026 दिन मंगलवार को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और सभी पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, सामाजिक न्याय विभाग की जिला समन्वयक सुश्री नुपूर झा एवं विकासखंड समन्वयक उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के पुनर्विवाह के लिए संचालित कल्याणी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये और इसका लाभ सभी पात्र महिलाओं को दिलाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार दिव्यांगजनों को लेपटाप वितरण योजना का प्रचार प्रसार करने और अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों को लेपटाप दिलाने के निर्देश दिये गये। सभी पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों की समग्र आईडी से ईकेवायी कराने कहा गया। जिले में दिव्‍यांगजनों के लिए अशासकीय संस्थाओं द्वारा संचालित संस्थानों का जनपद सीईओ एवं तहसीलदार द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। एडिप योजना के अंतर्गत सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही आगामी दिनों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए सभी आवश्‍यक तैयारी करने कहा गया।बैठक में बताया गया कि माह दिसंबर 2025 तक जिले में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं से 01 लाख 90 हजार 584 हितग्राही लाभांवित हो रहे हैं। माह अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक जिले में 11 हजार 339 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृत की गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्र य वृद्धावस्था पेंशन योजना में 86 हजार 731 तथा विधवा पेंशन योजना में 42 हजार 03 महिला हितग्राही लाभांवित हो रही हैं। कल्याणी योजना में 30 हजार 598, कन्या अभिभावक पेंशन योजना में 5988, मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना में 275 हितग्राही लाभांवित हो रहे हैं।बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 1727 जोड़ों का विवाह कराया गया है। इस योजना के अंतर्गत 09 मार्च को कटंगी, 15 मार्च को बिरसा एवं 19 मार्च को बालाघाट एवं वारासिवनी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन होना है जिसमें 800 जोड़ो का विवाह कराया जाना है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में बैहर में 04 अप्रैल, परसवाड़ा में 11 अप्रैल एवं लालबर्रा में 19 अप्रैल को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। एडिप योजना एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत माह दिसंबर-2025 में सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित 1222 हितग्राहियों को 5092 उपकरणों का वितरण किया गया है। संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग से 9451 आवेदन प्राप्त हुए हैं, इनमें से 9024 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button