बालाघाट जिला के ग्राम कोसुम्बा में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं खेल उत्सव का हुआ आयोजन
बालाघाट :-बालाघाट जिला के ग्राम कोसुम्बा में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद जयंती एवं खेल उत्सव का आयोजन दिन मंगलवार दिनांक 20 जनवरी 2026 को हुआ हैं . जो कटंगी विकासखंड अंतर्गत महकेपार सेक्टर क्रमांक 05 के ग्राम कोसुम्बा में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्राम विकास पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम रैली, स्वामी विवेकानंद जयंती तथा विभिन्न खेल उत्सव कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत सेक्टर स्तरीय व्याख्यान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए अवलेश पारधी ने कहा कि जन अभियान परिषद अपने स्थापना काल से ही महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए आदर्श ग्राम की परिकल्पना को साकार करने हेतु निरंतर जन-जागरूकता कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती से लेकर गणतंत्र दिवस तक 15 दिवसीय अभियान के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, ऊर्जा एवं जल संरक्षण, स्वच्छता, नशा मुक्ति तथा शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम एवं सेक्टर स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।स्वदेशी विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और जीवन शैली का भी आधार है। स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं के उपयोग से गांवों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं स्वावलंबी बनाया जा सकता है। उन्होंने हिंदी में हस्ताक्षर करने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में तहसीलदार गीता राहंगडाले, अवलेश पारधी, युवराज मूर्खे, नंदलाल पारधी सचिव, बसंत परिहार रोजगार सहायक, पूर्व सरपंच अनिता आंबाडारे, प्रेमलाल बागड़े, शिवकन्या पटले, अंबेझरी समिति अध्यक्ष जैपाल पुष्पतोड़े, शिशुपाल गोपाले, भास्कर देशमुख, कनहडगांव सचिव देवेंद्र नेवरगढे, दुर्गेश्वरी कोर्राम, उपेंद्र पारधी, योगेश बांगरे, विनोद बाविसताले, सुरेन्द्र आशापुरे, श्यामराव मुरखे, मुलचंद कोहरे, गुलाब राऊत, सेवंती राउत, द्वारका मूर्खे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


