छत्तीसगढ़

CGPSC: सिविल जज परीक्षा परिणाम, अंजुम आरा ने किया टॉप

ADs ADs

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2024 के तहत महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है। कल जारी हुए परीक्षा परिणाम में प्रयागराज झूंसी के अंजुम आरा को टॉप पोजिशन में प्रथम स्थान मिला।आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती प्रक्रिया आयोग के विज्ञापन क्रमांक 04/2024/परीक्षा दिनांक 23/12/2024 तथा रोजगार और नियोजन में प्रकाशन की तिथि 25/12/2024 के माध्यम से प्रारंभ हुई थी। इसके पश्चात शुद्धि पत्र क्रमांक 01/2025/परीक्षा दिनांक 23/01/2025 के जरिए आवश्यक संशोधन भी किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button