मनोरंजन

संजय कपूर का निधन 12 जून को हुआ था अब 19 जून को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार

ADs ADs

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का दिल्ली में आज (19 जून को) अंतिम संस्कार होगा। 22 जून को उनकी याद में एक प्रार्थना सभा भी रखी जाएगी। प्रेयर मीट का एक नोट वायरल है, इसमें शोकाकुल सदस्यों में करिश्मा और संजय के बच्चे समायारा और किआन का नाम भी है। संजय का निधन 12 जून को लंदन में हुआ था। एक हफ्ते बाद अंतिम संस्कार भारत में होगा। संजय को अंतिम विदाई देने करिश्मा अपने बच्चों के साथ मौजूद रहेंगी। गुरुवार को वह मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं।

22 को ताज में होगी प्रेयर मीट

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय के परिवार ने एक प्रेस नोट में अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी दी थी। इसके मुताबिक शाम 5 बजे लोधी रोड,दिल्ली के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। सोशल मीडिया पर एक नोट भी सर्कुलेट हो रहा है। इसमें सूचना है कि 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस में प्रार्थना सभा होगी। इस नोट में संजय की मां रानी सुरिंदर कपूर, पत्नी प्रिया सफीरा, अजरियास के साथ करिश्मा के साथ संजय के बच्चो समायरा और किआन के नाम भी हैं।

इसलिए लेट हो रहा अंतिम संस्कार

संजय कपूर का निधन 12 जून को हुआ था। उनके परिवार से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि कुछ लीगल वजहों जिसमें संजय की यूएस नागरिता भी शामिल है, की वजह से उनके अंतिम संस्कार में देर हुई।

मक्खी के डंक ने ली जान

संजय का निधन पोलो खेलते वक्त कार्डिएक अरेस्ट से हो गया था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि संजय ने मधु मक्खी निगल ली थी जिसके डंक से उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ और जान चली गई। संजय की उम्र 53 साल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button