छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जयपुर दौरे पर 

ADs

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार को जयपुर दौरे पर पहुंचे। जयपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कांग्रेस को फ्यूज बल्ब बताया।

सीएम साय ने कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही संविधान बचाओ रैली पर भी अपना बयान दिया।

विष्णु देव साय ने कहा कि, कांग्रेस फ्यूज बल्ब है। पूरे देश से जनता का विश्वास इन लोगों ने खो दिया है। इसलिए ये लोग कुछ भी बोलते हैं, जिसका कोई सिर पैर नही होता है। कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही संविधान बचाओ रैली पर बोलते हुए कहा कि, इन लोगों ने तो संविधान को खतरे में डाला है।

साय ने इमरजेंसी की याद दिलाते हुए कहा कि, देश में इमरजेंसी कौन लगाया था। लोकतंत्र की हत्या हुई थी। गैर कांग्रेसियों को जेल में डाल दिया गया था। तो संविधान की हत्या तो उन लोगों ने की थी। ये लोग कई बार अपने स्वार्थ के कारण संविधान में संसोधन भी करते रहे। ऐसे लोग जो खुद संविधान को अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं, ऐसे लोगों के लिए संविधान बचाओ रैली अच्छा नहीं लगता। पूरे देश में कांग्रेसियों द्वारा चलाई जा रही संविधान बचाओ रैली को भाजपा ने नाटक बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button