छत्तीसगढ़

आशीर्वाद भवन में 29 मार्च को सामूहिक उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ

ADs

* रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा जी भी मौजूद रहे

रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा कल 29 मार्च (रविवार) को बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में सर्व ब्राह्मण समाज के बटुकों के लिए ‘सामूहिक उपनयन संस्कार’ का आयोजन सम्पन्न हुआ। समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव राज कुमार दीक्षित ने बताया कि यह संस्कार विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों को स्वागत, पूजन और अन्य मांगलिक कार्यों की अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई थी सभी ने अपना दायित्व बहुत अच्छे से पूरा किया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु श्री शशिकांत मिश्रा को संयोजक नियुक्त किया गया था। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा, सचिव राज कुमार दीक्षित संरक्षक द्वय श्री गिरजा शंकर दीक्षित, श्री राज कुमार अवस्थी, श्री शशिकांत मिश्रा संयोजक उपनयन समिति, सह-संयोजक – प्रमोद कुमार मिश्रा, अनुराग पाण्डेय, श्री प्रकाश अवस्थी, श्री अशोक दीक्षित, श्री आशीष बाजपेयी, श्री लखन लाल बाजपेयी, श्री राघवेंद्र मिश्रा, श्रीमती गीता मिश्रा, श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती अंजू पाण्डेय, श्रीमती स्वाति अवस्थी, श्रीमती रंजू त्रिवेदी, श्रीमती ममता त्रिवेदी, श्री सत्यदेव तिवारी, श्री राजेश त्रिवेदी, श्री प्रभात मिश्रा (जूनियर) सहित बटुकों के अभिभावक और समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button