भारत

छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. तांबोली भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त

ADs ADs

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. अय्याज फकीरभाई तांबोली को भारत सरकार ने कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) पद पर नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है। वर्तमान में डॉ. तांबोली कैबिनेट सचिवालय में निदेशक के रूप में पदस्थ हैं। नई ज़िम्मेदारी उन्हें पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए सौंपी गई है, जो 20 मार्च 2029 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। इस पद पर वे एम.एस. श्रीकर (IAS, कर्नाटक कैडर, 1999) का स्थान लेंगे। डॉ. तांबोली की पहली नियुक्ति जगदलपुर नगर निगम में आयुक्त के रूप में हुई थी। वे एसडीएम, दुर्ग जिला पंचायत के सीईओ, और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के एमडी जैसे अहम पदों पर कार्यरत रहे। अप्रैल 2016 में वे बीजापुर जिले के कलेक्टर, और बाद में बस्तर के कलेक्टर बने। कांग्रेस शासनकाल में भी महत्वपूर्ण विभागों में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button