छत्तीसगढ़

केरल को छोड़कर पूरे भारत में 21 मार्च को होगी ईद

ADs

रायपुर। ईद उल फितर इस्लाम धर्म का बहुत ही पवित्र और खुशियों वाला त्योहार है, जो रमजान के पूरे महीने रोजे रखने के बाद मनाया जाता है. यह त्योहार नए चांद (शव्वाल महीने की शुरुआत) के दिखने पर मनाया जाता है. ईद का मतलब होता है ‘खुशी’। दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में जुमेरात को ईद का चांद नज़र नहीं आया। दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने न्यूज एजेंसी को बताया कि दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए हुए थे और यहां चांद नहीं दिखा. उन्होंने कहा कि इसके अलावा गुजरात, बिहार और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग शहरों की चांद समितियों से संपर्क किया गया लेकिन कहीं से भी चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई. लिहाज़ा फैसला किया गया है कि ईद-उल-फित्र का त्योहार शनिवार 21 मार्च को मनाया जाएगा और शुक्रवार को 30वां व आखिरी रोज़ा होगा।

शहर जामा मस्जिद हलवाई लाइन रायपुर के इमाम हाफिज कारी अशफाक अहमद अंजुम और बैरनबाजार जामा मस्जिद के इमाम डॉक्टर हाफिज़ कारी मो.इमरान अशरफी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भी कल चांद कहीं नहीं दिखा लिहाजा 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button