छत्तीसगढ़

सक्षम महिला आयाम छत्तीसगढ़ प्रांत का वार्षिक कार्यक्रम “ महिला सम्मान समारोह सम्पन्न

ADs

रायपुर। दिनांक 11.04.2026 दिन शनिवार को सक्षम महिला आयाम छत्तीसगढ़ प्रांत का वार्षिक कार्यक्रम “ महिला सम्मान समारोह “ संतोष अग्रवाल ग्रोथ अकैडमी कोपलवाणी मुखबधिर दिव्यांग संस्थान ग्राम सेमरिया रायपुर में संपन्न हुआ | उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी आदरणीय कौशल्या साय जी मुख्य अतिथि स्वरूप उपस्थित हुई , विशिष्ट अतिथि में श्रीमती शताब्दी पांडेय जी , सक्षम के संगठन मंत्री श्रीराम जी राजवाड़े,प्रांताध्य्क्ष डॉ.सुरेंद्र शुक्ला जी,श्री आनंद सिंघानिया जी ,कोषाध्यक्ष श्री जैनेन्द्र जैन जी, सचिव श्री अनूप पांडे जी,सहसचिव श्रीमती अंजली चावड़ा, प्रचार प्रसार प्रमुख इंदिरा जैन जी,महिला आयाम प्रमुख श्रीमती पदमा शर्मा जी, युवा आयाम प्रमुख श्री शरद चन्द्रा जी व रायपुर से जिलाध्यक्ष डॉ. नम्रता सिरमौर जी सहित सतीश राजवाड़े,डॉ. विनय टंडन, संगीता कश्यप, श्री सुभाष जंघेल जी,बोधिसत्व धुरंधर , विवेक साहू, डॉ.नूतन साहू,महासमुंद से श्री राजेश नायक जी , श्रीमती उर्वशी साहू जी, सारंगढ़ से श्रीमती सरिता सिदार जी, रायगढ़ से श्रीमती ललिता पटेल जी, चाँपा से श्रीमती ज्योति सराफ जी, कोरबा से श्रीमती निर्मला शर्मा जी, अंबिकापुर से श्री मती मोहनी पटनायक जी, बलौदाबाजार- भाटापारा से अर्चना बघेल जी, डॉ. वर्षा मिश्रा जी, श्रीमती सती वर्मा जी ,बिलासपुर से श्रीमती विद्या साहू जी, श्रीमती शेफाली घोष कार्यक्रम की प्रत्यक्ष रूप में उपस्थित हुए |उक्त कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाली 101 महिलाओं का सम्मान कोपलवाणी दिव्यांग छात्रो द्वारा बनाई गई बस्तर की चित्रकला सम्मान स्वरूप दिया गया | सक्षम प्रांत संगठन मंत्री श्री रामजी राजवाड़े जी का पंच परिवर्तन के विषय पर विशेष उद्बोधन रहा एवं डॉ.नम्रता सिरमौर द्वारा सक्षम महिला आयाम का विषय “जागरूक परिवार स्वस्थ शिशु” के विषय पर गहन व्याख्यान दिया गया | आदरणीय श्रीमती कौशल्या साय जी ने सक्षम द्वारा खड़े किए समाज में कार्यो की अत्यंत सराहना की व दिव्यांगों के प्रति समाज के अपने जिम्मेदारियों का स्मरण कराया | अपने उद्बोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण को दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास लिए आवश्यक बिंदु बताया | सक्षम परिवार आदरणीय कौशल्या साय जी की कार्यक्रम उपस्थिति के लिए आपका आभार व्यक्त करता है | सक्षम भारत समर्थ भारत जीते जीते रक्तदान – जाते जाते नेत्र दान देह दान महादान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button