News
रायपुर के ILS अस्पताल में चौथे फ्लोर पर फाल्स सीलिंग गिरी… वार्ड में भर्ती चार मरीज घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

राजधानी रायपुर में न्यू राजेंद्र नगर स्थित ILS हॉस्पिटल में शुक्रवार रात बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब अस्पताल की चौथी मंजिल की फॉल सीलिंग गिर गई। यह हादसा अस्पताल के वार्ड में हुआ। फाल्स सीलिंग के मलबे की चपेट में आने से 4 से अधिक मरीज घायल हो गए हैं। उन्हें मामूली चोटें आईं हैं।
मलबे के गिरने से अस्पताल में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया। घायल मरीजों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर मरीजों को सुरक्षित वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सभी घायलों का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।
हादसे की सूचना पर न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की है।



