छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक जुनेजा के कार्यालय पहुँचे प्रसिद्ध अभिनेता Krushna Abhishek

ADs

रायपुर। मुंबई के प्रसिद्ध अभिनेता Krushna Abhishek आज रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के देवेंद्र नगर स्थित कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सहज वातावरण में सभी के साथ बैठकर चाय की चुस्की ली और आत्मीय संवाद किया।अपने दौरे के दौरान Krushna Abhishek ने दवाई के लंगर का अवलोकन किया और इस सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराना एक अत्यंत सराहनीय पहल है, जो समाज में मानवता और सेवा भाव को सुदृढ़ करती है।दवाई लंगर के माध्यम से लगातार जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अनेक लोगों को लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button