भारत

हम्पी महोत्सव में सिद्दारमैया के मंच पर आते ही लगी आग

ADs

हम्पी, हम्पी महोत्सव के उद्घाटन के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के मंच पर आते ही आग लग गई, जिससे वहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी।


आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। श्री सिद्दारमैया ने शुक्रवार को लोगों को संबोधित करते हुए, कहा कि यह महोत्सव (जिसे हम्पी उत्सव या विजया उत्सव के नाम से भी जाना जाता है) अब हर साल 3, 4 और पांच नवंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने पूर्व मंत्री एमपी प्रकाश को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने मैसूर दशहरा समारोह से प्रेरित होकर हम्पी में एक बड़े महोत्सव की कल्पना की थी। यह महोत्सव संगीत, नृत्य, थिएटर और लोक प्रस्तुति के साथ हम्पी की समृद्ध विरासत को दर्शाता है। साथ ही हेरिटेज वॉक, ऐतिहासिक मंदिरों के गाइडेड टूर और पारंपरिक कला और शिल्प की प्रदर्शनियां भी होती हैं। कर्नाटक के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित यह महोत्सव देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

गौरतलब है कि विजयनगर साम्राज्य की आखिरी राजधानी हम्पी में 14वीं-16वीं सदी के शानदार द्रविड़ स्टाइल के स्मारक हैं और इसे 1986 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button