छत्तीसगढ़

मंजुषा गोस्वामी आत्महत्या मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय नवविवाहिता मंजुषा गोस्वामी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका करन नगर, न्यू चंगोराभाठा की निवासी थी और शादी के कुछ ही महीने हुए थे। पुलिस और अस्पताल की जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से पहले मंजुषा ने अपने मोबाइल फोन में वीडियो बनाकर इसे प्रसारित किया।वीडियो में उसने स्पष्ट किया कि उसका पति, देवर, सास और ससुर उसे लगातार दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे और इस कारण उसे अपनी जान लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। पुलिस ने पूरवेन्द्र पुरी गोस्वामी, अभिषेक पुरी गोस्वामी, विजय पुरी गोस्वामी, पुष्पलता गोस्वामी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना 21 अक्टूबर 2025 की शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर गले में फांसी के निशान और हाथ की कलाई पर चोट के निशान दर्ज किए गए हैं। खुदकुशी से पहले पति-पत्नी के बीच टीवी बंद करने और मोबाइल रख लेने पर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति कमरे से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद जाकर देखा तो पत्नी फंदे से लटकी थी। उसके हाथ में कटने के निशान भी थे।

ADs ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button