जेसीआई रायपुर रॉयल कैपिटल द्वारा राम नवमी के अवसर पर “देवी शक्ति महोत्सव” का भव्य आयोजन


- 108 कन्याओं का पूजन एवं 300 श्रद्धालुओं ने किया भोज ग्रहण
रायपुर:जेसीआई रायपुर रॉयल कैपिटल (ज़ोन-27) द्वारा राम नवमी के पावन अवसर पर श्री रानी सती मंदिर, राजा तालाब, रायपुर में “देवी शक्ति महोत्सव” का भव्य एवं दिव्य आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान, भारतीय संस्कृति एवं सेवा भावना को समर्पित रहा।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राम नवमी के अवसर पर आयोजित 108 कन्याओं का विशेष कन्या भोज रहा, जिसमें कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर विधिवत पूजन किया गया। कन्याओं का सम्मानपूर्वक स्वागत कर उन्हें भोजन कराया गया तथा प्रसाद एवं उपहार प्रदान किए गए।इसके साथ ही आयोजन में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का वातावरण पूर्णतः भक्तिमय एवं प्रेरणादायक रहा।इस आयोजन का नेतृत्व अध्यक्ष जेएफएम अमन अग्रवाल द्वारा किया गया, वहीं जेएफएम मोनू जैन एवं जेसी विकास पटेल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल समन्वय जेसी नीलम छाभैया, जेसी दीप्सी राजपूत ,जेसी सर्तक करनानी एवं जेसी बृंदेश सारडा द्वारा किया गया।इस पावन अवसर की गरिमा को और अधिक बढ़ाते हुए कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल तथा जेसीआई रायपुर रॉयल कैपिटल के अन्य वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।कार्यक्रम में जेसीआई के अनेक सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।कार्यक्रम को विशेष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले प्रमुख पदाधिकारी रहे:चैप्टर कोऑर्डिनेटर: जेसीआई सेन वात्सल्य मूर्तिचैप्टर इंचार्ज: एचजीएफ सीए करण गुप्तापूर्व अध्यक्ष (आईपीपी): जेसी धरा विरानीसचिव: जेसी डॉ. अपूर्वा श्रीवास्तवजेसीआई रायपुर रॉयल कैपिटल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक जिम्मेदारी, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सेवा भावना को समर्पित एक अनुकरणीय पहल रहा।अंत में संस्था द्वारा यह संदेश दिया गया कि कन्या पूजन एवं सेवा ही सच्ची भक्ति है, और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।




