News

रायपुर में 13 मार्च को होगा भव्य शाही रोजा इफ्तार, कौमी एकता का बनेगा प्रतीक

ADs

रायपुर। पवित्र रमजान माह के अवसर पर 13 मार्च, शुक्रवार को राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में भव्य शाही रोजा इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में लगभग दस हजार रोजेदारों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही सर्व समाज के प्रमुख, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के सदस्य भी उपस्थित होकर कौमी एकता और सर्वधर्म समभाव का संदेश देंगे।

इस ऐतिहासिक शाही रोजा इफ्तार का आयोजन RHS हुसैनी सेना द्वारा पिछले 20 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है, जो आज राजधानी रायपुर में भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है।

आयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रऊफी, संरक्षक नईम अशरफी, महासचिव रफीक गोठिया तथा उपाध्यक्ष शेख अमीन ने बताया कि इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए 10 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो व्यवस्थाओं को संभालेंगी।

हुसैनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नेहाल खान, महामंत्री शेख हफीजुद्दीन, जिला अध्यक्ष आमिर खान तथा संगठन से जुड़े नूर मेमन, वासिद खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि लगभग दस हजार रोजेदारों के लिए इफ्तारी और भोजन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। साथ ही रोजेदारों से अपील की गई है कि भीड़ से बचने के लिए वे घर से वुजू बनाकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।

आयोजकों ने बताया कि इस शाही इफ्तार कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायक, महापौर सहित सर्व समाज के प्रमुख गण तथा सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

हुसैनी सेना द्वारा आयोजित यह शाही रोजा इफ्तार न केवल इबादत का अवसर होगा बल्कि समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश भी देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button